पाकिस्तान में एक बार फिर तानाशाही और राजनीतिक उठापटक का दौर तेज हो गया है। देश के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पाकिस्तान की सत्ता को पूरी तरह अपनी मुट्ठी में करने के लिए एक बड़ा और विवादास्पद प्लान तैयार किया है। देश के कागजी शीर्ष नेता यानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास केवल नाममात्र की ताकत रह गई है, जबकि पर्दे के पीछे से सारे अहम फैसले सेना प्रमुख खुद ले रहे हैं।
चार प्रांतों को खत्म कर छोटे टुकड़ों में बांटने की तैयारी
मिली जानकारी के मुताबिक, फील्ड मार्शल मुनीर पाकिस्तान के गठन यानी 1947 से चले आ रहे चारों मूल प्रांतों को समाप्त करने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत देश को 12 से 15 नए राज्यों या फिर आगे चलकर 160 बेहद छोटी और कमजोर प्रशासनिक इकाइयों में विभाजित किया जा सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि ‘फूट डालो और राज करो’ की तर्ज पर बनाई गई यह योजना जनता की भलाई के लिए नहीं, बल्कि देश पर सेना का शिकंजा और अधिक मजबूत करने के लिए है।
प्रशासनिक सुधारों के बहाने सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण
सेना प्रमुख का तर्क है कि मौजूदा बड़े प्रांत ठीक से प्रशासनिक कामकाज चलाने के लिए बहुत बड़े हैं और पाकिस्तान की बदहाल अर्थव्यवस्था व विकास दर की कमी के लिए यही व्यवस्था जिम्मेदार है। हालांकि, आलोचकों का कहना है कि पाकिस्तान की बदहाली की असल वजह खुद पाकिस्तानी सेना है, जो देश के खजाने और कीमती जमीनों पर कब्जा जमाए बैठी है और भारत के साथ दुश्मनी का माहौल बनाकर अपना बजट मजबूत करती है।
राजनीतिक घरानों और इमरान खान को कुचलने का षड्यंत्र
इस योजना के पीछे दो बड़े राजनीतिक उद्देश्य साफ नजर आते हैं। पहला, पाकिस्तान की पारंपरिक पार्टियों जैसे भुट्टो परिवार की पार्टी और शरीफ बंधुओं की पीएमएल-एन (PML-N) की सियासत को पूरी तरह काबू में करना। दूसरा, देश के सबसे लोकप्रिय नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डालकर उनके राजनीतिक वजूद को कमजोर करना। जानकारों का मानना है कि यह पूरी कवायद आम नागरिकों की परेशानियों को दूर करने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ एक शख्स यानी आसिम मुनीर की हुकूमत को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए की जा रही है।
READ MORE: IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! एक और बड़े धुरंधर ने छोड़ा साथ, जानिए अब किस पर गिरेगी गाज?

