साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा(Rashmika and Vijay) मंगलवार सुबह तिरुमला मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। विजय सफेद सिल्क कुर्ते और धोती में दिखे जबकि रश्मिका पीली सिल्क साड़ी और गुलाबी ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दर्शन के बाद जब दोनों मंदिर से बाहर निकले तो प्रशंसकों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान विजय अपनी पत्नी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए। दोनों के वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विजय और रश्मिका मंदिर परिसर में जाते दिखाई दे रहे हैं।
उनके साथ टीम के सदस्य और मंदिर के अधिकारी भी मौजूद थे। दर्शन के दौरान सब कुछ सामान्य रहा लेकिन बाहर आते ही दोनों को देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान विजय रश्मिका को अपने करीब रखते हुए गोल्फ कार्ट तक ले जाते दिखे। उनकी टीम भी भीड़ को संभालने में जुटी रही। वहीं, रश्मिका ने कुछ प्रशंसकों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद दोनों गोल्फ कार्ट में बैठकर वहां से रवाना हो गए। भीड़ के बीच विजय का सतर्क अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
‘रणबाली’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं हो पाई थीं रश्मिका
एक्ट्रेस रश्मिका हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘रणबाली’ के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थीं। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वह मुंबई में अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में विजय देवरकोंडा और फिल्म की बाकी टीम ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। बाद में रश्मिका मुंबई से लौटकर फिल्म के प्रमोशन में शामिल हो गईं।
తిరుమల శ్రీవారిని దర్శించుకున్న విజయ రష్మిక దంపతులు.
#Ranabaali
#VijayDeverakonda #Rashmika https://t.co/EPAbXMIhf8— Suresh PRO (@SureshPRO_) October 13, 2026

