PM Modi Uzbekistan-Kyrgyzstan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चार दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। वह 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर ताशकंद पहुंचेंगे
पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर दो दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा के लिए शनिवार को ताशकंद पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव सिबी जॉर्ज के मुताबिक, यह प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान का चौथा दौरा होगा। इससे पहले वह 2015 में उज्बेकिस्तान और मध्य एशिया के अन्य देशों की यात्रा कर चुके हैं। इसके बाद 2016 और 2022 में SCO समिट में शामिल होने के लिए भी उज्बेकिस्तान गए थे।
PM मोदी ने एक्स पर बताया यात्रा का एजेंडा
अपने दौरे को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, ”अगले कुछ दिनों में उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का दौरा होगा। इस दौरान ताशकंद में राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ भारत-उज्बेकिस्तान दोस्ती को बेहतर बनाने के लिए द्विपक्षीय बातचीत। शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी केंद्र का दौरा। बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकें।”
Over the next few days, will be in Uzbekistan and the Kyrgyz Republic.
The programmes include:
Bilateral talks with President Shavkat Mirziyoyev in Tashkent to improve the India-Uzbekistan friendship.
Visit to the Shastri Memorial and the Mahatma Gandhi Centre at the…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2026
व्यापार से लेकर रक्षा तक पर होगी चर्चा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, ताशकंद में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव व्यापार एवं निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता भविष्य के सहयोग का एजेंडा भी तय करेंगे।
विकास के साझा लक्ष्यों पर भी फोकस
बैठक में भारत के ‘विकसित भारत 2047’ और उज्बेकिस्तान के ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा। पीएम मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी सेंटर का दौरा भी कर सकते हैं।
रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती
विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा, “प्रधानमंत्री का दौरा भारत और उज्बेकिस्तान के बीच करीबी, कई तरह की और बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।”
31 अगस्त को बिश्केक जाएंगे पीएम मोदी
उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचेंगे। यहां वह SCO के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस साल SCO की 25वीं वर्षगांठ भी है और सम्मेलन की थीम ‘एससीओ के 25 साल: टिकाऊ शांति, विकास और समृद्धि की ओर साथ मिलकर’ रखी गई है।
SCO समिट में देंगे संबोधन
बिश्केक में SCO लीडरशिप समिट के कार्यक्रमों में 31 अगस्त को स्वागत भोज और अगले दिन सम्मेलन की मुख्य बैठक शामिल है। मुख्य बैठक में प्रधानमंत्री मोदी अपना संबोधन देंगे। इसके अलावा बिश्केक में SCO समिट के दौरान पीएम मोदी की कई द्विपक्षीय बैठकों की भी योजना है।
Read More:

