HomeBreaking Newsशुभेंदु अधिकारी के PA के बाद बशीरहाट में बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय...

शुभेंदु अधिकारी के PA के बाद बशीरहाट में बीजेपी कार्यकर्ता रोहित रॉय को मारी गोली, हालत गंभीर

BJP Worker Rohit Roy Shot: इलेक्शन रिजल्ट के बाद से ही पश्चिम बंगाल में तनाव का माहौल बना हुआ है। कल रात शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बशीरहाट इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रोहित रॉय को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन हुआ है।

चुनाव खत्म होने के बाद भी नहीं थम रही हिंसा

राज्य में चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बावजूद राजनीतिक टकराव और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बशीरहाट की ताजा घटना ने एक बार फिर बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस हमले के बाद दहशत का माहौल है।

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद बढ़ी चिंता

इस घटना को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक की भी हत्या हो चुकी है। लगातार बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को लेकर पार्टी में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

बीजेपी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले के पीछे सत्ताधारी ATC के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि चुनाव के बाद राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी बीजेपी समर्थकों ने इसे ‘चुनाव बाद का बदला’ बताया है।

बीजेपी ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

हमले के बाद बीजेपी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा देखने को मिला। पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और राजनीतिक हिंसा पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद बशीरहाट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

जांच एजेंसियां जोड़ रही हैं पुराने मामले के तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां इस हमले को सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से जोड़कर भी देख रही हैं। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि ऐसी घटनाओं पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो राज्य में राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।

Read More:

बेअदबी कानून पर CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का दूसरा दिन, आज जालंधर से होगी रवाना, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments