HomeBreaking Newsकुंभ गर्ल मोनालिसा केस में नए खुलासे से मचा बवाल, उम्र छिपाने...

कुंभ गर्ल मोनालिसा केस में नए खुलासे से मचा बवाल, उम्र छिपाने का आरोप, पति पर POCSO एक्ट में केस दर्ज…

कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा(Monalisa Case) की शादी अब विवादों में घिर गई है और मामला पूरी तरह नया मोड़ ले चुका है। जांच में यह सामने आया है कि जिसे शादी के समय बालिग बताया गया था, वह वास्तव में नाबालिग थी। इस खुलासे के बाद पति फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) की जांच में यह पाया गया कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 वर्ष 2 माह थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य की अगुवाई में की गई जांच के दौरान दस्तावेजों और स्थानीय रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की गई, जिसमें यह तथ्य सामने आया।

फरमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जांच रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी FIR दर्ज की गई है।

Pocso Case Filed Against Husband in Kumbh Viral Girl Monalisa Marriage Case

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों को दिल्ली बुलाया है, ताकि पूरे प्रकरण पर विस्तृत चर्चा कर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जा सके।

सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शादी वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की थी। जांच में उम्र संबंधी दस्तावेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि फरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं और कुछ साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए मुंबई चले गए थे। वहीं उनकी मुलाकात मोनालिसा से हुई थी। दोनों ने हाल ही में केरल में विवाह किया था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि फरमान के परिवार ने इस शादी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और मोनालिसा को अपनी बहू मानने से भी साफ मना किया है।

यह भी पढ़ें : क्या आपको भी पसंद है जापान? तो नोएडा में बनने जा रहा ‘मिनी जापान’, मियावाकी जंगल से लेकर ड्रैगन झूले…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments