बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह(Singer Badshah) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। एक तरफ हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का खतरा उन पर मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार, पानीपत में हुई एक फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने एक धमकी भरा नोट जारी किया है, जिसमें बादशाह का नाम भी लिया गया है।
धमकी भरे नोट में क्या लिखा
जारी किए गए नोट में लिखा गया, “जय महाकाल, जय श्रीराम… राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं।”
नोट में आगे आरोप लगाया गया कि ये लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। दावा किया गया कि उन्हें पहले फोन कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो यह कार्रवाई की गई। साथ ही लिखा गया कि यह घटना “सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है” और हवाला कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी गई कि समय रहते इस काम को छोड़ दें।
बादशाह को भी दी गई धमकी
इसी नोट में सिंगर बादशाह को लेकर भी धमकी भरा संदेश लिखा गया। इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। साथ ही यह भी कहा गया कि 2024 में उनके एक क्लब में उन्हें “ट्रेलर” दिखाया गया था और अगली बार “सीधे माथे में गोली मारने” की धमकी दी गई। पोस्ट में गैंग से जुड़े कुछ नामों का जिक्र करते हुए लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को सलाम भी लिखा गया है।
हरियाणा महिला आयोग भी सख्त
दरअसल, इन दिनों बादशाह हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर विवादों में हैं। इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि यदि बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें।
माफी भी मांग चुके हैं बादशाह
देशभर में गाने को लेकर बढ़ते विरोध के बाद बादशाह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर खुद को “प्राउड हरियाणवी” बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य कभी भी हरियाणा के बच्चों या महिलाओं के बारे में अपमानजनक बात कहना नहीं था।
राजधानी दिल्ली में चुनावी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को सुचारू रूप...