Saturday, February 21, 2026
HomeBreaking Newsलुधियाना में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगों ने शख्स से लूटे...

लुधियाना में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगों ने शख्स से लूटे ₹86 लाख, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी दिलाने और बिजनेस में मोटा मुनाफा करवाने का झांसा देकर करीब 86.90 लाख रुपए ठगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह शिकायत 08 दिसंबर 2025 को दर्ज की गई थी। पुलिस ने लगभग तीन महीने तक प्राथमिक जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गजटेड पोस्ट पर भर्ती का भरोसा

शिकायतकर्ता परमिंदर पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर उसके बेटे नमन गोयल को स्पोर्ट्स कोटे के तहत पुलिस विभाग में गजटेड पोस्ट पर भर्ती करवाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही आरोपियों ने बिजनेस में भारी मुनाफा दिलाने का भी लालच दिया।

आरोप है कि इन वादों के बदले आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 86,90,000 रुपए ले लिए। हालांकि, न तो शिकायतकर्ता के बेटे की नौकरी लगवाई गई और न ही किसी प्रकार का कोई व्यापार में लाभ दिलाया गया। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी बहाने बनाकर टालमटोल करने लगे।

तीनों आरोपी फरार

पीड़ित का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। लेन-देन और बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में नामजद आरोपी हरजिंदर सिंह, कुलविंदर कौर और यूनिक सिंह फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी या स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बड़ी रकम देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 664 जगहों पर रेड 198 अपराधी गिरफ्तार 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments