Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयUP News : सलीम अहमद को मिला बांके बिहारी मंदिर रेलिंग का...

UP News : सलीम अहमद को मिला बांके बिहारी मंदिर रेलिंग का ठेका, भड़क उठे साधु-संत

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका सलीम अहमद की फर्म को दिए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले को लेकर साधु-संतों में भारी नाराजगी है। उन्होंने इसका विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह कार्य बैंक प्रोजेक्ट के तहत कराया जा रहा है।

दिनेश फलाहारी ने जताई आपत्ति

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने लिखा है कि जिस पावन भूमि पर भगवान राधा-कृष्ण ने महारास रचाया और जहां आज बांके बिहारी विराजमान हैं, वहां सनातन धर्म के विरोधियों की मौजूदगी ब्रजवासियों को स्वीकार नहीं है। उनका कहना है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण भी अप्रसन्न होंगे।

पत्र में उठाए गए गंभीर सवाल

फलाहारी महाराज ने पत्र में लिखा कि ऐसे लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं और हिंदुओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों को मंदिर परिसर से एक किलोमीटर के दायरे में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्टील रेलिंग लगाने के लिए हजारों सनातनी ठेकेदार उपलब्ध हैं, तो फिर मथुरा, काशी और अयोध्या से जुड़ी ऐतिहासिक पीड़ाओं से जोड़े जाने वाले लोगों के वंशजों को यह ठेका क्यों दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments