Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUP News : CM योगी ने लखनऊ के होटल ताज में फार्मा...

UP News : CM योगी ने लखनऊ के होटल ताज में फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का किया उद्घाटन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में भारत को वैश्विक बायोफार्मा केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत ‘बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई है, जिसके लिए अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

बजट के बाद यूपी ने पकड़ी रफ्तार

केंद्र की इस घोषणा से उत्तर प्रदेश में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर को तुरंत भुनाते हुए प्रदेश को फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल ताज में ‘फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन उत्तर प्रदेश’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस अहम कॉन्क्लेव का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और इन्वेस्ट यूपी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

देश-विदेश के फार्मा दिग्गज होंगे शामिल

कॉन्क्लेव में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन-उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा वीडियो संदेश के जरिए संबोधित करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कई कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस मंच पर देश और विदेश की प्रमुख फार्मा कंपनियों के शीर्ष उद्योगपति भाग ले रहे हैं, जिनमें सन फार्मा के चेयरमैन दिलीप सांघवी, जाइडस फार्मा के पंकज आर. पटेल, मैनकाइंड फार्मा के रमेश जुनेजा, डॉ. रेड्डीज लैब्स के डॉ. सतीश रेड्डी, टोरेंट फार्मा के जीनल मेहता और रामकी ग्रुप के अयोध्या रामी रेड्डी जैसे नाम शामिल हैं।

1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की नींव

कॉन्क्लेव में निवेश, उत्पादन, अनुसंधान, नवाचार और नीति सुधार जैसे अहम विषयों पर मंथन होगा। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर को प्रमुख आधार के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं को दर्शाता है। बायोफार्मा शक्ति कार्यक्रम से भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनेगा और उत्तर प्रदेश इस दिशा में पहले से पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments