लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस की विशेष टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से ही आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर फरार चल रही थी, जिसे अब कानून के शिकंजे में ले लिया गया है।
11 दिनों से पुलिस को दे रही थी चकमा
शिवा शर्मा की हत्या के बाद से ही आरोपी श्रद्धा दुबे लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर थी। वह करीब 11 दिनों से ठिकाने बदल-बदलकर फरार चल रही थी। लखनऊ पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगातार कई संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी और सर्विलांस की मदद से उस पर नजर बनाए हुए थी। आखिरकार नागपुर में उसकी मौजूदगी की सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
कानूनी कार्रवाई में जुटी लखनऊ पुलिस
नागपुर में आरोपी श्रद्धा दुबे को हिरासत में लेने के बाद लखनऊ पुलिस की टीम अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही शिवा शर्मा हत्याकांड से जुड़े कई अहम और अनसुलझे सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे। इस गिरफ्तारी से पुलिस को मामले की परतें खोलने में काफी मदद मिलेगी।
READ MORE: मुंबई पहुंचे मार्को रुबियो, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर महामंथन, व्यापार समझौते पर टिकी नजरें!

