HomeBreaking Newsराजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC में अब कंबल की छुट्टी, फूलों वाले...

राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC में अब कंबल की छुट्टी, फूलों वाले कंफर्टर से मिलेगा लग्जरी एहसास…

रेलवे ने यात्रियों के सफर को ज्यादा आरामदायक और स्वच्छ बनाने के लिए एक नई पहल की है। दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस(Rajdhani Express) के फर्स्ट एसी कोच में सामान्य कंबलों की जगह फूलों के डिजाइन वाले प्रीमियम कंफर्टर देने शुरू किए हैं। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई है। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के साथ साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखना है।

पूर्वी रेलवे के मुताबिक, नए फ्लोरल कंफर्टर की सबसे खास बात उनकी नियमित सफाई है। हर राउंड ट्रिप पूरा होने के बाद इन्हें अच्छी तरह धोया और सैनिटाइज किया जाएगा। इससे यात्रियों को साफ-सुथरे बिस्तर मिलने में मदद मिलेगी। त्योहार के दौरान शुरू की गई इस सुविधा से फर्स्ट एसी में सफर करने वाले यात्रियों को आराम के साथ बेहतर स्वच्छता का अनुभव देने की कोशिश की गई है।

सफाई को लेकर पहले भी हुई थी पहल

रेलवे ने इससे पहले एसी कोच में इस्तेमाल होने वाले कंबलों के लिए कवर देने की व्यवस्था शुरू की थी। यात्रियों की शिकायत रही है कि चादर और तकिए के कवर की तरह कंबलों की धुलाई हर यात्रा के बाद नहीं होती थी। आमतौर पर इन्हें महीने में एक या दो बार साफ किया जाता था। ऐसे में कवर उपलब्ध कराने का मकसद स्वच्छता को बेहतर बनाना था।

कंबल और कंफर्टर में क्या है अंतर?

कंफर्टर दिखने में रजाई जैसा होता है। इसमें कपड़े की दो परतों के बीच रुई या सिंथेटिक फाइबर भरा जाता है। वहीं, सामान्य कंबल ऊन, फ्लीस या दूसरे मोटे कपड़ों से बनाए जाते हैं। दोनों का काम शरीर को गर्म रखना है लेकिन इनकी गर्माहट मोटाई, वजन और बनावट पर निर्भर करती है।

कंफर्टर को मशीन में धोना भी अपेक्षाकृत सुविधाजनक हो सकता है। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस है। इसकी शुरुआत 3 मार्च 1969 को हुई थी। यह ट्रेन हावड़ा और नई दिल्ली के बीच चलती है और इसे कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें : UP में 65 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments