HomeBreaking Newsस्वाइन फ्लू की चपेट में आए एक्टर इमरान हाशमी, कैंसिल किया बेंगलुरु...

स्वाइन फ्लू की चपेट में आए एक्टर इमरान हाशमी, कैंसिल किया बेंगलुरु का शो, फैंस से मांगी माफी

Actor Emraan Hashmi Swine Flu: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने मजबूत पकड़ बनाई हुई है। इसी बीच एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। India Today की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित पाए गए हैं।

रांची से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट के मुताबिक इमरान रांची से लौटने के बाद बीमार पड़ गए थे। वह वहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, रिपोर्ट में कहा गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, इमरान हाशमी और उनकी टीम की ओर से अब तक स्वाइन फ्लू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बीमारी के चलते टाला बेंगलुरु का शो

तबीयत खराब होने के बीच इमरान हाशमी ने शनिवार सुबह खुद अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक बयान शेयर कर बताया कि स्वास्थ्य कारणों से बेंगलुरु में होने वाला उनका शो टाल दिया गया है। एक्टर ने फैंस से वादा किया कि वह अगले महीने उनसे मुलाकात करेंगे।

इमरान ने फैंस से किया ये वादा

अपने बयान में इमरान ने लिखा, ‘हे बैंगलोर, मैं सच में बहुत बीमार हूं और अफसोस कि बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा। लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई, बस पोस्टपोन हुई है। मैं आप सबसे 12 सितंबर शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपके टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। आप लोगों से मिलने का इंतजार नहीं हो रहा।’

‘आवारापन 2’ को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी इस समय चर्चा में है। फिल्म में उनके काम को दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई हुई है। ऐसे में फिल्म की सफलता के बीच एक्टर के बीमार पड़ने की खबर सामने आई है।

12 सितंबर को होगा शो

इमरान हाशमी के मुताबिक बेंगलुरु का टाला गया शो अब 12 सितंबर शनिवार को सनबर्न यूनियन में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे। फिलहाल एक्टर डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक आराम कर रहे हैं।

Read More: 

WhatsApp चैट के पीछे चलेगा Live Wallpaper, बदल जाएगा पूरा लुक, iPhone यूजर्स के लिए आया नया Chat Theme फीचर!

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments