HomeBreaking Newsटाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, 2.50 लाख रुपये में अमृतसर...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, 2.50 लाख रुपये में अमृतसर से खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग के मामले में हथियारों की खरीद को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में इस्तेमाल की गई जिगाना पिस्टल अमृतसर से 2.50 लाख रुपये में खरीदी गई थी। आरोपियों ने इसके साथ 20 राउंड गोलियां भी हासिल की थीं। अब पुलिस हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान करने और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित के निर्देश पर आरोपियों ने हथियारों का इंतजाम किया था। बताया जा रहा है कि कुणाल, सुमित और जतिन पैसे लेकर अमृतसर पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक अज्ञात स्थान से पिस्टल और गोलियां हासिल कीं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने हथियार लेने के बाद खरीद के लिए लाई गई रकम उसी जगह छोड़ दी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वाला व्यक्ति कौन था।

हथियार सप्लायर की तलाश में क्राइम ब्रांच

मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों का हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति से संपर्क कैसे हुआ। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस सौदे में और कौन-कौन शामिल था।

पुलिस का ध्यान अब पिस्टल की खरीद से लेकर उसे मुंबई तक पहुंचाने की पूरी कड़ी को जोड़ने पर है। हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान होने पर मामले में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुई थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। इस घटना में अभिनेता को कोई गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित रहे।

मामले में मुंबई पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और हथियारों की खरीद तथा सप्लाई से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़ें : रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज़, तोड़फोड़ पर रोक बरकरार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments