HomeBreaking Newsशिमला में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, 6 लोगों...

शिमला में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, 6 लोगों की मौत…

हिमाचल प्रदेश के शिमला(Shimla) से शुक्रवार को एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तकलेच चौकी के अंतर्गत आने वाले उरमण क्षेत्र में दूध लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। खाई में गिरे वाहन तक पहुंचना काफी मुश्किल था लेकिन मिल जुलकर प्रयासों के बाद सभी शवों को बाहर निकाला लिया गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की पूरी टीम इस घटना के हर पहलू की जांच करने में जुट गई है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अभिषेक सानी (23), लायक राम (56), अशोक जेन (32), नितीन (23), आशा कुमारी और युगल के रूप में हुई है। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू जिलों के निवासी बताए गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पिकअप वाहन सड़क पर चलते हुए अचानक संतुलन खोकर गहरी खाई में गिरता दिखाई देता है। वीडियो में हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई देती है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा नहीं की गई है।

दुर्घटना के कारणों की होगी जांच

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वाहन अचानक सड़क से नीचे जा गिरा जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : तीन दिनों के पंजाब दौरे पर AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, CM मान के साथ ‘एक शाम शिव के नाम’…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments