HomeBreaking Newsट्रंप की लग गई अक्ल ठिकाने! पहले भारत को कहा था 'नरक'...

ट्रंप की लग गई अक्ल ठिकाने! पहले भारत को कहा था ‘नरक’ अब बताने लगे महान, इंडिया ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Donald Trump On India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में ट्रंप ने भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसका भारत ने कड़ा विरोध जताया है। दरअसल, ट्रंप ने एक बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट शेयर किया था, जिसमें भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को ‘हेलहोल’ यानी ‘नरक’ कहा गया था। इस पोस्ट के शेयर होते ही भारत में राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर कड़ा विरोध शुरू हो गया।

ट्रंप के ब्यान पर भारत ने जताई नाराजगी

इस पूरे मामले पर भारत सरकार ने नाराजगी जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘इस तरह की बातें न तो सही हैं और न ही यह भारत और अमेरिका के संबंधों की असल तस्वीर दिखाती हैं।’ उन्होंने ये भी कहा कि यह बयान बिना पूरी जानकारी के दिया गया है और इसमें अच्छी समझदारी की कमी दिखती है।

बयान पर ट्रंप ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप प्रशासन की ओर से सफाई सामने आई। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के जरिए जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया है। दूतावास के प्रवक्ता के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि भारत एक शानदार देश है और उनके भारत के साथ अच्छे संबंध हैं।

कैसे हुआ विवाद?

दरअसल, यह पूरा विवाद एक कंजर्वेटिव पॉलिटिकल टॉक शो के ट्रांसक्रिप्ट से जुड़ा है, जिसे ट्रंप ने खुद शेयर किया था। अमेरिकी रेडियो होस्ट Michael Savage के शो में अमेरिका की जन्म से नागरिकता देने वाली नीति पर बात हो रही थी। इसी बातचीत के दौरान भारत और चीन के लिए ‘हेलहोल’ शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसने विवाद को जन्म दिया।

इस टॉक शो में अमेरिका की उस पॉलिसी पर चर्चा हो रही थी, जिससे वहां जन्म लेने वाला लगभग हर व्यक्ति उनका नागरिक बन जाता है, चाहे उसके माता-पिता किसी भी देश के हों। बातचीत के दौरान यह कहा गया कि कुछ लोग दूसरे देशों से गर्भावस्था के अंतिम समय में अमेरिका आते हैं, ताकि उनके बच्चे को अमेरिकी नागरिकता मिल सके। इसी दौरान भारत और चीन के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया।

भारतीय नेताओं ने जताया कड़ा विरोध

ट्रंप के बयान के बाद भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं। कांग्रेस पार्टी ने इसे भारत का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे इस मुद्दे को अमेरिका के सामने उठाएं।

Read More:

‘पापा जीत गए, उन्हें जीत मुबारक हो…’ , मौत से पहले वकील ने लिखा भावुक संदेश, 5वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments