उत्तर प्रदेश के मुज्फ्फरनगर(Muzaffarnagar) में सुबह-सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां के गांव मोहम्मदपुर माफी स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी ज्यादा तेज थी कि वहां पर काम कर रहे किशोर उसकी चपेट में आने से नहीं बच सके। इस घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस भयावह घटना में वहां पर काम करने वाले जितने भी कर्मचारी या लोग मौजूद थे और वो आग की चपेट में आकर झुलस गए थे उन्हें पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से चल रही थी फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ वो गांव के निवासी हुफेज के घर का परिसर है। जिसको लोनी के कुछ लोगों ने किराए पर लेकर वहां पर पटाखा बनाने का काम शुरु कर दिया था। जांच में वहां से किसी भी प्रकार का वैध प्रमाण पत्र या लाइसेंस नहीं मिला है जिससे ये साबित हो जाए की ये फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी।
फैक्ट्री के लोग मौके से फरार
मुजफ्फरनगर सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसे के बाद फैक्ट्री से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह अवैध पटाखा निर्माण का मामला है. मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.
मुजफ्फरनगर के CO फुगाना यतेंद्र नागर के मुताबिक, इस हादसे का पता लगने के तुरंत बाद फैक्ट्री से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए थे पुलिस द्वारा जिनकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल का निरिक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपियों की पहचान हो गई तो उनको तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।