HomeBreaking Newsसिंगर मनकीरत औलख के नाम पर साइबर ठगी…पाकिस्तानी नंबरों से लोगों को...

सिंगर मनकीरत औलख के नाम पर साइबर ठगी…पाकिस्तानी नंबरों से लोगों को आ रहे कॉल, कर रहे पैसों की मांग

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नाम पर लोगों से ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस बारे में खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने बताया कि कुछ साइबर ठग उनके नाम का सहारा लेकर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं।

मनकीरत औलख के मुताबिक, कई कॉल पाकिस्तान के नंबरों से की जा रही हैं। कॉल करने वाले खुद को मनकीरत औलख या उनकी टीम का सदस्य बताकर लोगों से संपर्क करते हैं। ये ठग खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर या कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बना रहे हैं। पहले वे मीठी-मीठी बातें कर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं और दावा करते हैं कि वे किसी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दिला सकते हैं। इसके बाद वे रजिस्ट्रेशन या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे मांगते हैं।

हजारों रुपये की हुई ठगी

बताया जा रहा है कि कई लोग इनकी बातों में आकर 2,000 से लेकर 10,000 रुपये तक ट्रांसफर कर चुके हैं। कुछ मामलों में ठग लोगों से ओटीपी भी मांग रहे हैं, जिससे उनके बैंक या डिजिटल अकाउंट तक पहुंच बनाई जा सके। मनकीरत औलख ने साफ तौर पर कहा है कि कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी किसी के साथ साझा न करे और किसी भी अनजान नंबर पर पैसे न भेजे। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम पर फोन करता है, तो समझ लें कि वह धोखेबाज है।

उनकी टीम इस तरह पैसे नहीं मांगती

हकीकत तो ये है कि मनकीरत औलख या उनकी टीम कभी भी इस तरह किसी से पैसे नहीं मांगती। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि यदि किसी को इस तरह की कॉल या मैसेज मिलता है, तो तुरंत सतर्क रहें और इसकी जानकारी पुलिस या साइबर क्राइम विभाग को दें। उन्होंने कहा कि मेहनत से कमाए हुए पैसे को ऐसे ठगों से बचाने के लिए जागरूक रहना बेहद जरूरी है और इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों तक भी जरूर पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कांगड़ा केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments