जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ITBP के जवानों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 6 जवानों के शहीद होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस बस में कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान ITBP के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।