HomeBreaking Newsकैटरीना के बाद विक्की कौशल भी ट्रोलर्स के निशाने पर आए, लंदन...

कैटरीना के बाद विक्की कौशल भी ट्रोलर्स के निशाने पर आए, लंदन की एक फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल!

Vicky Kaushal Trolling: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इसी दौरान दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। तस्वीर में विक्की के बदले हुए लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, इस चर्चा ने पुरुषों और महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर होने वाले अलग-अलग व्यवहार को लेकर भी बहस छेड़ दी है।

फैन के साथ खिंचवाई तस्वीर हुई वायरल

दरअसल, कैटरीना कैफ अपने ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty के यूके में एक साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए लंदन पहुंची हैं। इसी दौरान विक्की और कैटरीना की मुलाकात एक फैन से हुई। दोनों ने फैन के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। यही तस्वीर बाद में एक फैन पेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की, जिसके बाद यह चर्चा में आ गई।

बढ़ी दाढ़ी और चश्मे वाले लुक पर कमेंट

तस्वीर में विक्की कौशल बढ़ी हुई दाढ़ी, चश्मे और कैप में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह लुक उनके सामान्य अंदाज से काफी अलग नजर आ रहा है। इसी बदले हुए रूप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ यूजर्स का अनुमान है कि विक्की ने यह लुक अपनी आगामी फिल्म ‘महावतार’ के लिए अपनाया है।

सिंपल अंदाज में दिखीं कैटरीना

वहीं, तस्वीर में कैटरीना कैफ ग्रे रंग की ओवरसाइज जैकेट और सफेद शर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने बाल बांध रखे हैं और उनका मेकअप भी काफी हल्का दिखाई दे रहा है। दोनों का यह साधारण लुक सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

रेडिट पर विक्की का लुक वायरल

विक्की की वायरल तस्वीर को लेकर रेडिट पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने मजाक करते हुए पूछा कि क्या विक्की अपना शेविंग किट साथ लाना भूल गए हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने उनके लुक की तुलना फिल्ममेकर शूजीत सरकार से की। हालांकि, सभी प्रतिक्रियाएं विक्की के लुक पर केंद्रित नहीं थीं।

कैटरीना की ट्रोलिंग पर उठे सवाल

कुछ लोगों ने इस मौके पर कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ को मिली ट्रोलिंग का मुद्दा उठाया। एक कार्यक्रम से सामने आए कैटरीना के फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। मां बनने के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

दोहरे व्यवहार पर लोगों ने उठाए सवाल

अब विक्की के लुक पर हो रही टिप्पणियों के बीच कई यूजर्स ने पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाए गए अलग-अलग सामाजिक मानदंडों पर सवाल उठाया। एक यूजर ने लिखा, ‘अब कोई विक्की को उनके लुक के लिए ट्रोल नहीं करेगा. ट्रोलिंग तो सिर्फ उनकी पत्नी के लिए है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि नई मांओं से अक्सर उम्मीद की जाती है कि वे जल्द से जल्द पतली दिखने लगें, जबकि पुरुषों पर इस तरह का दबाव नहीं बनाया जाता।

महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी को लेकर बहस

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि महिलाओं के शरीर में गर्भावस्था और मां बनने के बाद होने वाले बदलावों को लेकर जिस तरह की टिप्पणियां की जाती हैं, वैसा व्यवहार पुरुषों के साथ आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। विक्की की तस्वीर पर शुरू हुई ट्रोलिंग ने इसी अंतर को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Read More:

जापान में 20 से ज्यादा कंपनियों पर साइबर अटैक, 66 लाख कार रेंटल अकाउंट और 16.7 लाख ईमेल पर खतरा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments