Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsप्रदेश का दौरा कर जनता का आभार जताएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,...

प्रदेश का दौरा कर जनता का आभार जताएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जानिए शेड्यूल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार मिली जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी 90 हलकों में धन्यवादी दौरे करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ नाथ शर्मा और पार्टी के महामंत्रियों से विचार-विमर्श कर पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।

मुख्यमंत्री का धन्यवादी दौरा 18 दिसंबर से पंचकूला से शुरू होगा। बड़ोली ने मुख्यमंत्री के धन्यवादी दौरों के सफल संयोजन के लिए संयोजक भी नियुक्त कर दिए हैं। बड़ोली ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 दिसंबर को सायं 3 बजे पंचकूला के कालका पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं तथा जनता का आभार जताएंगे। इसी तरह 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री कैथल जिले के पुण्डरी में सायं 3 बजे पहुंचेंगे।

बड़ोली ने बताया कि मुख्यमंत्री का 22 दिसंबर को हिसार के उकलाना में 2 बजे कार्यक्रम होगा। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे करनाल की इंद्री विधानसभा और पेहवा हलके में 2 बजे पहुंचकर जनता का धन्यवाद करेंगे।

बड़ोली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 25 दिसंबर को रेवाड़ी के कोसली विधानसभा में कार्यक्रम होगा। इसी तरह 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री के दो कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री पहले 11 बजे करनाल की असंध विधानसभा तथा 2 बजे गुरुग्राम की सोहना विधानसभा में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलकर आभार प्रकट करेंगे।

27 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हिसार की नलवा और 2 बजे महेंद्रगढ़ विधानसभा में धन्यवादी दौरा करेंगे। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री जींद की नरवाना विधानसभा में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं तथा आम जनता का भारतीय जनता की तीसरी बार सरकार बनाने पर धन्यवाद करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments