एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने करनाल में बंबीहा गैंग के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कार में सवार होकर करनाल में किसी की हत्या करने आए थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर गैंगवार की एक बड़ी वारदात को होने से बचा लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने छह पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार करनाल एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक बोलेरो कार में सवार होकर करनाल में किसी की हत्या के इरादे से आएंगे। इस पर पुलिस ने चिढ़ाव मोड़ पर नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। उसी दौरान पुलिस ने एक बोलेरो कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से छह अवैध पिस्तौल, 25 कारतूस के साथ तीन अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने बरामद असले को कब्जे में लेकर कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद के नरवाना निवासी दीपक उर्फ मैकाला, पानीपत के सिवाह निवासी पुनीत उर्फ पुंता, हिसार के बरवाला निवासी अरुण और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा निवासी रोबिन के रूप में हुई है। चारों बदमाश बंबीहा गैंग के एक्टिव सदस्य हैं।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ में ये जानकारी मिली है कि वे लारेंस बिश्नोई गैंग से रंजिश के चलते करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने सभी अपराधियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस को अपराधियों का चार दिन का रिमांड मिल गया है।
लॉरेंस के गुर्गों को मारने आए बंबीहा गांव के चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस हुए बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on शादी की सालगिरह पर केक काटने के बाद छाया मातम, 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंककर कूदी महिला
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

