HomeBreaking Newsशॉपिंग के बाद अब फूड डिलीवरी में एंट्री! Flipkart की नई सर्विस...

शॉपिंग के बाद अब फूड डिलीवरी में एंट्री! Flipkart की नई सर्विस से इन दिग्गज कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर!

भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट अब ऑनलाइन शॉपिंग के बाद फूड डिलीवरी मार्केट में कदम रखने की तैयारी कर रही है। इस नई सर्विस के जरिए कंपनी सीधे तौर पर फूड डिलीवरी दिग्गज जोमैटो और स्विगी को कड़ी टक्कर देने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी इस सर्विस को ‘Eat-in by Minutes’ नाम से पेश कर सकती है और अक्टूबर के आखिर तक इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की संभावना है।

बेंगलुरु में 8,000 कर्मचारियों के साथ टेस्टिंग शुरू

फ्लिपकार्ट ने अपनी इस आगामी सेवा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। शुरुआत में इसे कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के साथ परखा गया था, लेकिन अब रिपोर्ट के अनुसार करीब 8,000 कर्मचारी इस टेस्टिंग का हिस्सा हैं। इसके जरिए कंपनी यह परख रही है कि यह सर्विस तकनीकी रूप से कितनी सुचारू है और ग्राहकों को कैसा अनुभव मिलता है। वर्तमान में इसकी टेस्टिंग बेंगलुरु शहर में की जा रही है।

एक ही ऐप में मिलेगा शॉपिंग और फूड का विकल्प

ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फ्लिपकार्ट अपने मुख्य ऐप के भीतर ही फूड डिलीवरी के लिए एक अलग टैब जोड़ने जा रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स को खाना ऑर्डर करने के लिए किसी अलग या नए ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे फ्लिपकार्ट के जरिए ही कपड़े, मोबाइल और घर के सामान के साथ-साथ खाने का भी ऑर्डर दे सकेंगे।

रेस्टोरेंट पार्टनरशिप और इकार्ट का मजबूत नेटवर्क

इस सेवा को बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट कई रेस्टोरेंट के साथ हाथ मिला रही है। इसमें सरकारी समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल Commerce (ONDC) पर उपलब्ध रेस्टोरेंट के साथ-साथ सीधे तौर पर जुड़े रेस्टोरेंट भी शामिल होंगे। इसके अलावा, खाने की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए कंपनी अपनी इन-हाउस लॉजिस्टिक्स यूनिट ‘इकार्ट’ (Ekart) के जरिए एक विशेष डिलीवरी नेटवर्क तैयार कर रही है।

इस साल के अंत तक 5-6 शहरों में विस्तार की योजना

फिलहाल कंपनी ने इसके आधिकारिक लॉन्च को लेकर कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन योजना के मुताबिक इस साल के अंत तक इसे देश के 5 से 6 प्रमुख शहरों में शुरू किया जा सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लिपकार्ट के पास पहले से मौजूद विशाल ग्राहक आधार और मजबूत डिलीवरी चेन है, जिससे जोमैटो और स्विगी के एकाधिकार वाले बाजार में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।

READ MORE: ‘रावण’ के रूप में ट्रम्प? ईरानी दूतावास ने भारत को विश किया दशहरा, निशाने पर रहे ट्रम्प!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments