HomeBreaking Newsग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की निर्मम हत्या, हिरासत में...

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम की निर्मम हत्या, हिरासत में आरोपी

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची 28 अगस्त की रात अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। करीब पांच पुलिस टीमों को बच्ची की बरामदगी के लिए लगाया गया था। तलाश के दौरान पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिला और पास के इलाके से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

CCTV में बोरी ले जाता दिखा संदिग्ध

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों की भी मदद ली। इसी दौरान एक CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी ले जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तलाश अभियान के दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों के सहयोग से पास के इलाके में बच्ची का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेडिकल पैनल कर रहा पोस्टमार्टम

पुलिस के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वजह और शरीर पर किसी तरह की चोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। घटनास्थल पर FSL टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया है। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच में यौन अपराध समेत सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है।

DCP ने बताया पूरा घटनाक्रम

सेंट्रल नोएडा के DCP शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात एक व्यक्ति लिखित प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा था और अपनी नाबालिग बच्ची के लापता होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और बच्ची की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। DCP के मुताबिक, पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से लगातार बच्ची की तलाश की। इसी दौरान जनता को साथ लेकर चलाए गए सर्च ऑपरेशन में बच्ची का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस अब हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि बच्ची घर से निकलने के बाद आरोपी के संपर्क में कैसे आई, उसके साथ क्या हुआ और हत्या के पीछे की वजह क्या थी। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के बाद हल्दौनी गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

Read More

बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, कैश लूटने की मची होड़, 92 लाख रुपये के साथ 29 लोग हुए गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments