मंगलवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के दौरान एक धमाका हुआ। यह धमाका उस होटल के पास हुआ जहाँ मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने कई धमाकों की आवाज़ सुनी और उस इलाके से धुआं उठते देखा।
serial blasts occurred in Damascus Syria
Roads have been closed off pic.twitter.com/eKoANIwoMe
— Amit Bhardwaj (@AmmyBhardwaj) July 7, 2026
धमाके के तुरंत बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने आस-पास की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले मैक्रों यूरोपीय संघ (EU) के पहले बड़े नेता हैं।
READ MORE: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश

