यमन के तट के निकट लाल सागर में रविवार को एक मालवाहक जहाज पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना की जानकारी ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने दी। एजेंसी के मुताबिक, जहाज ने अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले की सूचना दी है और मामले की जांच जारी है।
होदेदा से 30 समुद्री मील दूर हुई घटना
UKMTO के अनुसार, हमला यमन के पश्चिमी तटीय शहर होदेदा से करीब 30 समुद्री मील (लगभग 55 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में हुआ। होदेदा शहर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है। एजेंसी ने बताया कि जहाज के चालक दल ने हथियारबंद लोगों के हमले की सूचना दी, हालांकि हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
हूती विद्रोहियों की धमकियों के बीच हमला
हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर दोबारा हमले शुरू करने की चेतावनी दी थी। हालांकि, इस ताजा घटना पर हूती संगठन की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गाजा युद्ध के दौरान हूती विद्रोहियों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों के पास से गुजरने वाले कई व्यावसायिक जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। इन हमलों के बाद कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने लाल सागर और स्वेज नहर के बजाय अफ्रीका के दक्षिणी सिरे से होकर लंबा समुद्री मार्ग अपनाना शुरू कर दिया था।
वैश्विक व्यापार के लिए बढ़ी चिंता
विशेषज्ञों का मानना है कि लाल सागर और अदन की खाड़ी में बढ़ते सुरक्षा खतरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों और समुद्री लूट की घटनाओं के कारण इस क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में हज़ारों प्रदर्शनकारी जमा हुए। 'जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी' (JAAC) ने पूरे इलाके में विरोध-प्रदर्शन और हड़ताल...