जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को चंदनवाड़ी का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजामो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और यात्रा प्रबंधन का जायजा लिया।
‘पहले से बेहतर किए गए हैं इंतजाम’
इस दौरान LG मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पिछले चार वर्षों की श्री अमरनाथ यात्रा को बेहद करीब से देखा है और इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने मिलकर पहले से भी बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा, आवास, चिकित्सा, यातायात और अन्य सुविधाओं को मजबूत बनाया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।”
#WATCH | पहलगाम: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "पिछली चार यात्राओं को मैंने बहुत नजदीक से देखा है। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है… जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने मिलकर पहले से भी बेहतर इंतजाम किए हैं। मैं उन श्रद्धालुओं से अनुरोध… https://t.co/i1QaTVwR48 pic.twitter.com/m13vG92pX1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2026
बिना पंजीकरण यात्रा न करने की अपील
मनोज सिन्हा ने उन श्रद्धालुओं से विशेष अपील की जिनका पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण यात्रा करने की कोशिश न करें और अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने कहा, “मेरा आग्रह है कि सभी श्रद्धालु यात्रा के लिए बनाई गई व्यवस्था और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। इससे यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित होगी।”
सेवा में जुटे हैं सभी विभाग
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर साथ काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। हर स्तर पर बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और सहज तरीके से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।
Read More

