HomeBreaking News11 साल बाद फिर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में...

11 साल बाद फिर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर होंगे शामिल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) शनिवार की सुबह सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर आधारित ये दौरा काफी महत्वपूर्ण है जो 27 से 29 जून तक चलेगा। इस यात्रा को भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में जरूरी माना जा रहा है।

सेशेल्स अपनी आजादी की स्वर्ण जयंती मना रहा है। इस मौके पर वहां पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की भव्य परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी के साथ दिखेगी जिसमें भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे जो दोनों देशों के मजबूत रक्षा और समुद्री सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।

द्विपक्षीय संबंधों पर होगी अहम चर्चा 

यात्रा के दौरान PM मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों, समुद्री सुरक्षा, हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और अन्य क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

11 साल बाद दूसरी यात्रा 

PM मोदी का यह पिछले 11 वर्षों में सेशेल्स का दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में इस द्वीपीय देश की यात्रा की थी। लगभग 1.35 लाख की आबादी वाले सेशेल्स में करीब 12 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को दर्शाते हैं।

50 साल पुराने रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती 

इस महत्वपूर्ण दौरे पुर रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा कि सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासागर (MAHASAGAR)’ पहल का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं। उनके अनुसार भारत और सेशेल्स की साझेदारी आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और लोगों के मजबूत संबंधों पर आधारित है। इस यात्रा से दोनों देशों के सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : लुधियाना में शुरू करेंगे ‘सूरमा’ मुहिम’ CM मान, नशा छोड़ चुके 6 युवाओं को करेंगे सम्मानित…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments