HomeBreaking Newsरावण ने तो मां सीता को चोरी किया, लेकिन इन लोगों ने......

रावण ने तो मां सीता को चोरी किया, लेकिन इन लोगों ने… श्री राम मंदिर चंदा चोरी पर ये क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर के दान में गड़बड़ी करने वालों को कानून के साथ-साथ भगवान का भी दंड मिलेगा।

रावण ने तो मां सीता चोरी की – धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि रावण ने तो मां सीता की चोरी किया था और ये लोग भी रावण ही है, बस रूप बदल गया है। इन लोगों ने भी मिलकर राम मंदिर के दान पात्र में करोड़ों लोगों की श्रद्धा चोरी की है। हमें जानकारी मिली है कि FIR दर्ज हो गई है। जांच आगे बढ़ेगी तो और लोग भी सामने आएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि ” मां सीता का हरण करने वाले रावण का अंत हुआ था, ठीक ऐसे ही श्री राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड तो मिलेगा ही, भगवान भी उन्हें महादंड देंगे।”

अभी तक 8 आरोपी गिरफ्तार

श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए विशेष SIT गठित की गई थी। साथ ही, शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी आरोपियों के नाम अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

SIT ने सौंपी रिपोर्ट

लखनऊ मंडल के आयुक्त और SIT प्रमुख विजय विश्वास पंत ने अपनी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी। रिपोर्ट में सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई, जिसके बाद FIR दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

Read More

11 साल बाद फिर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर होंगे शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments