HomeBreaking News'तारक मेहता' के रोशन सिंह सोढ़ी निकले क्रिएटिव राइटर, लिखा अजय देवगन...

‘तारक मेहता’ के रोशन सिंह सोढ़ी निकले क्रिएटिव राइटर, लिखा अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का स्क्रीनप्ले

TV के जाने-माने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी(Roshan Singh Sodhi) के किरदार से पहचान बनाने वाले बलविंदर सिंह सूरी इन दिनों अपनी नई अचीवमेंट को लेकर चर्चा में हैं। लंबे टाइम से एंटरटेनमेंट की दुनिया में बलविंदर सिंह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि राइटर, प्रोड्यूसर और क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

उनका नाम अब अजेय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘धमाल 4’ से जुड़ गया है। रिपोर्ट्स ये बताती हैं कि, उन्होंने इस फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम किया है। फिल्म की राइटिंग टीम में उनके अलावा परितोष पेंटर, वेद प्रकाश और बंटी राठौड़ भी शामिल हैं।

शाहरुख खान के साथ भी कर चुके हैं काम

बलविंदर सिंह सूरी का फिल्मी सफर काफी पुराना रहा है। उन्होंने बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में भी काम किया था जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। इसके अलावा वह ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म से भी बतौर लेखक के रूप में जुड़े रहे हैं।

फिल्मों और टीवी में लंबा अनुभव

बलविंदर सिंह ने एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘छोड़ब ना संग तोहार’ का डायरेक्शन किया था। इसके साथ ही वह ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘पोस्टर बॉयज’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

टेलीविजन की दुनिया में उन्होंने ‘खोज’ और बड़ी दूर से आए हैं जैसे शोज में काम किया है। साल 2020 से वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा हैं जहां उनके मजेदार अंदाज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

‘धमाल 4’ में दिखेंगे कौन-से सितारे ?

धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। बलविंदर सिंह सूरी का इससे जुड़ना उनके बहुआयामी करियर की एक और खास उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 40 हजार से अधिक अश्लील वीडियो और धर्मांतरण के आरोपों में घिरा मोइन खान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments