HomeBreaking News40 हजार से अधिक अश्लील वीडियो और धर्मांतरण के आरोपों में घिरा...

40 हजार से अधिक अश्लील वीडियो और धर्मांतरण के आरोपों में घिरा मोइन खान, कोटा पुलिस कर रही पूछताछ

राजस्थान के कोटा में विज्ञान नगर निवासी मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान इन दिनों चर्चा में है। शुरुआत में इसे सोशल मीडिया और अश्लील सामग्री से जुड़ा मामला माना गया था, लेकिन अब हिंदू महिलाओं को निशाना बनाकर धर्मांतरण और बड़े डिजिटल नेटवर्क से जुड़ा मामला माना जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में इन गंभीर आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की शुरुआत 15 जून को हुई, जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने विज्ञान नगर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कई टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था और उसके पास से अश्लील वीडियो व अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री मिली है। हिंदूवादी संगठन का दावा है कि आरोपी के मोबाइल से 40 हजार से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोप यह भी है कि कुछ वीडियो में धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया है और कुछ चैट व ऑडियो में पाकिस्तान से जुड़े लोगों के निर्देश मिलने जैसी बातें सामने आई हैं। हालांकि इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने दी जानकारी

कोटा के एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने कहा कि अब तक की जांच में धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान कनेक्शन या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले नेटवर्क के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के जरिए अश्लील वीडियो देखता व डाउनलोड करता था। इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले के जांच अधिकारी CI मांगीलाल ने भी बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर ‘मोइन खान’ नाम का इस्तेमाल किया था, लेकिन कथित धर्म परिवर्तन की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दावों की हो रही है जांच

फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और पुलिस डिजिटल डिवाइस, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट से पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Read More

यूपी BJP की नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments