HomeBreaking Newsनोएडा में मकान की तीसरी मंजिल से कूदा प्रेमी जोड़ा, एक की...

नोएडा में मकान की तीसरी मंजिल से कूदा प्रेमी जोड़ा, एक की गई जान…

नोएडा(Noida) के सेक्टर-22 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने किराए के मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ का रहने वाला था। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती बिना घरवालों को बताए पिछले दो दिन से पुनीत के साथ उसी मकान में रह रही थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे दोनों ने छलांग लगा दी। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दोनों को खून से लथपथ फर्श पर पड़े देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

युवती को गंभीर हालत में दिल्ली किया गया रेफर

पुनीत की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में रेफर किया गया है जहां पर उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसके होश में आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल्स, पारिवारिक पृष्ठभूमि और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। युवती के परिजन अभी तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस प्रेमी जोड़े की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में हुआ BJP का सूर्योदय, 15 साल बाद ढह गया ममता का किला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments