HomeBreaking Newsहिमाचल में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस ने कसा शिकंजा, करीब 10 किलो...

हिमाचल में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस ने कसा शिकंजा, करीब 10 किलो अफीम समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय और संभावित अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नारकंडा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकदी के साथ 3 नेपाली मूल के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर की गई सटीक कार्रवाई

यह ऑपरेशन 10 अप्रैल 2026 को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक इनोवा गाड़ी में तीन व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर नारकंडा के पास नाकेबंदी की गई। संदिग्ध वाहन को रोककर गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

लाखों की ड्रग मनी भी बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को 9.28 किलो अफीम और ₹12 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही सामान को सील कर वाहन को कब्जे में ले लिया। बता दें कि इन आरोपियों के तार नेपाल से जुड़े हैं प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नेपाल और हिमाचल के बीच तस्करी की कड़ी के रूप में काम कर रहे थे।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में कुमारसैन थाने में NDPS एक्ट की धारा 18 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, यानी यह खेप कहां से आई और कहां सप्लाई होनी थी। शिमला पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए बड़ा झटका है और आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Read More

दिल्ली में अब EV खरीदना हुआ सस्ता, जानें कितनी सब्सिडी दे रही है सरकार, नई पॉलिसी में मिलेगा क्या खास?

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments