मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(Mumbai Airport) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े सोना तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 24 विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 29.37 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया। खुफिया जानकारी मिली थी कि केन्या की राजधानी नैरोबी से कुछ महिलाएं बड़ी मात्रा में सोना छिपाकर मुंबई पहुंचने वाली हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ाई गई और नैरोबी से आई 24 महिलाओं को रोका गया।
भारी मात्रा में सोने की ईंट और आभूषण बरामद
जांच के दौरान उनके सामान और कपड़ों की तलाशी ली गई, जिसमें 25.10 किलोग्राम सोने की ईंटें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। यह कार्रवाई DRI की मुंबई जोनल यूनिट ने बुधवार को ‘ऑपरेशन धाहाबू ब्लिट्ज’ के तहत की। गौरतलब है कि ‘धाहाबू’ स्वाहिली भाषा में सोने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इन महिलाओं को सोना छिपाने और सुरक्षा जांच से बचने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था, जिससे इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका मजबूत हो गई है।
नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां
एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनके लिंक की जांच में जुटी हैं। गिरफ्तार सभी महिलाओं को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस पूरे सोना तस्करी रैकेट की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साइबर ठगी(Delhi Cyber Fraud) के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा चलाए गए...