दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा से आत्महत्या की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर एक कपल ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के एरिया में सेक्टर 107 रोड की है।
पुलिस के मुताबिक, कपल की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि, दोनों मृतक दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरु हो चुकी है।
पुलिस टीम ने शुरु की जांच
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान नोएडा पुलिस स्टेशन के सेक्टर 58 की रहने वाली रेखा और दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : मुंबई के मुलुंड में गिरा मेट्रो पिलर, 4 लोग घायल, राहत-बचाव में जुटी फायर…

