Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsवित्त मंत्री ने अपने नाम के अनुरूप निर्मल बजट किया पेश –...

वित्त मंत्री ने अपने नाम के अनुरूप निर्मल बजट किया पेश – विपुल गोयल

चंद्रशेखर धरणी : हरियाणा के नागरिक उड्डयन, उद्योग व निकाय मंत्री विपुल गोयल ने केंद्र के बजट की सराहना करते हुए कहा कि निर्मला सीतारमण ने अपने नाम के अनुसार निर्मल बजट देश हित में जारी किया है। विपुल गोयल ब्राह्मण नेता ललित शर्मा के निवास पर पहुंचे थे। ललित शर्मा की पुत्री का विवाह समारोह है तथा विपुल बधाई देने के लिए वहां पहुंचे थे। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने विपुल गोयल का स्वागत किया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए देश के बजट की प्रशंसा करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि आज का दिन देश के करदाताओं के लिए एक उत्सव का दिन है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आयकर की सीमा 12 लाख रुपए तक बढ़ाने से मध्यम वर्ग को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। देश की अधिकांश जनता इस सीमा को कवर करेगी। इससे जहां मध्य वर्ग के लोगों की बचत पूंजी में बढ़ोतरी होगी।

कांग्रेस नेताओं की अपनी डफली, अपना राग

विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस अभी तक हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है, लेकिन दिल्ली के लिए कईं दावे किए जा रहे हैं। हरियाणा में भी अलग-अलग डफली, अलग-अलग राग नजर आ रहे हैं। गोयल ने कहा कि लोग देश और प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली को देख चुके हैं। आज तक यह संगठन नहीं बना सके, नेता प्रतिपक्ष नहीं बना सके। इनकी कोई नीति भी नहीं है। जनता की सेवा करने की नहीं नहीं है। इसलिए जनता ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार मौका दिया है, क्योंकि लोकतंत्र में तो जवाब देने का काम मतदाता करता है। हरियाणा में भी अच्छे तरीके से जवाब दिया गया। महाराष्ट्र में भी जवाब दिया। अब दिल्ली में फिर से वहीं झूठे वादों का भानूमति का कुनबा जोड़कर ये पहुंचे है, लेकिन जनता अच्छे तरीके से जानती है कि 10 साल में दिल्ली का क्या से क्या हो गया ? अब लोग कांग्रेस की नीतियो, पॉलिसी और उनके वादों को अच्छे से जानते हैं। इस पर बार लोगों ने मन बना लिया है कि जैसे दूसरे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वहां तरक्की कर रही है, दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। देश और प्रदेश में जब एक ही पार्टी की सरकार होगी तो आपस में सामंजस्य बढ़ेगा और विकास होगा। दिल्ली के लोग इसे बात को अच्छे से जान चुके हैं।

हरियाणा में किसानों को मिल रहा पूरा MSP

किसानों को लेकर विपुल गोयल ने कहा कि इस बजट में भी किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। किसानों को लेकर बजट में उनके एरिया पर फोकस किया गया है। साथ ही उनकी मांग के अनुसार नीतियां बनाई गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एमएसपी की मांग पूरी की गई है। 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है। पिछले 10 साल से देश में सबसे ज्यादा फसलें हरियाणा में एमएसपी पर खऱीदी जा रही हैं। किसान पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार से संतुष्ट है। हरियाणा सरकार ने किसान की आय को डेढ़ गुणा से भी ज्यादा करने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments