Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsHamirpur: हिमाचल में कांग्रेस सरकार की हालत खराब, केंद्र की योजनाओं के...

Hamirpur: हिमाचल में कांग्रेस सरकार की हालत खराब, केंद्र की योजनाओं के भरोसे प्रदेश : अनुराग

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर स्थित अपने आवास पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जर्जर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को केंद्रीय योजनाओं के भरोसे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन और विफलता के कारण हिमाचल प्रदेश आज अराजकता और अनिश्चितता की ओर बढ़ रहा है।

आज हिमाचल प्रदेश की हालत यह है कि अगर केंद्रीय परियोजनाओं के लिए पैसा नहीं मिलता है तो विकास कार्य ठप्प हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास तभी हो रहा है जब केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सड़क योजना, CRPF फंड से सड़क निर्माण और पेयजल जैसी तमाम योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित हो रही हैं, अन्यथा प्रदेश सरकार न तो कोई नई परियोजना ला पा रही है और न ही पुरानी परियोजनाओं की मरम्मत करवा पा रही है। प्रदेश के बाकी विधानसभा क्षेत्रों की तो बात ही छोड़िए, मुख्यमंत्री के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में ही सड़कों की हालत खस्ता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सरकार न तो लोगों की भावनाओं पर खरी उतर पाई है और न ही अपने वादों पर। ऊपर से कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली हिमाचल को हंसी का पात्र बना रही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार द्वारा शौचालयों पर टैक्स लगाना उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है और यह भी बताता है कि कांग्रेस के नेता जमीन से कितने कटे हुए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में हिमाचल देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया था, जहां शौचालय की सीट पर भी टैक्स लगाया जाता था। एक तरफ मोदी जी ने देशभर में 12 करोड़ शौचालय बनवाए, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार शौचालयों पर टैक्स लगाकर पैसा कमाने में व्यस्त है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता को जनांदोलन बना रहे हैं और यहां कांग्रेस शौचालयों के लिए लोगों से टैक्स वसूल रही है। मोदी विरोध में कांग्रेस स्वच्छता विरोधी भी हो गई है। कांग्रेस ने न तो लोगों के कल्याण के लिए काम किया है और न ही करेगी। उसे सिर्फ सत्ता हासिल करने और गांधी परिवार को बढ़ावा देने की चिंता है, क्योंकि यही उनका मूल एजेंडा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सुस्ती के विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को सदैव प्राथमिकता दी है तथा इसे अपना दूसरा घर माना है तथा आपदा के समय उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री से बात कर स्थिति का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments