HomeBreaking Newsबुजुर्ग को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! SUV ने बदली...

बुजुर्ग को बचाने की कोशिश बनी हादसे की वजह! SUV ने बदली लेन, कार से टक्कर में 2 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) के काकीनाडा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। हाईवे पार कर रहे एक बुजुर्ग बाइक सवार को बचाने की कोशिश में दो एसयूवी आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फुटेज में दिखाई देता है कि एक बुजुर्ग बाइक सवार सर्विस लेन से निकलकर हाईवे पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नीले रंग की एक तेज रफ्तार एसयूवी वहां से गुजर रही थी। बुजुर्ग को सामने देखकर एसयूवी चालक ने उसे बचाने के लिए अचानक गाड़ी दूसरी लेन में मोड़ दी। लेकिन यह फैसला एक बड़े हादसे की वजह बन गया। विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की एसयूवी से नीली गाड़ी की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद कई वाहन आए हादसे की चपेट में

दोनों गाड़ियों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इसी दौरान एक बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हो गया। टक्कर के प्रभाव से वह कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ ही पलों में हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कई वाहन दुर्घटना से प्रभावित हुए।

मौके से निकला बुजुर्ग बाइक सवार 

सीसीटीवी फुटेज में एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। जिस बुजुर्ग बाइक सवार को बचाने के लिए एसयूवी चालक ने गाड़ी मोड़ी थी, वह हादसे के बाद अपनी बाइक घुमाकर वहां से जाता हुआ दिखाई दिया।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : सैंडपेपर गेट पर डैरेन लेहमैन का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे साजिश की जानकारी नहीं थी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments