HomeBreaking Newsगृह मंत्री अमित शाह ने बिक्रमजीत सिंह की मां के छुए पैर,...

गृह मंत्री अमित शाह ने बिक्रमजीत सिंह की मां के छुए पैर, बोले- मिलेगा इंसाफ, CBI जांच का दिया भरोसा, अब झोटा के घर जाएंगे

Home Minister Amit Shah Punjab Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर पहुंचे। गुरदासपुर में उन्होंने नशे के खिलाफ आवाज उठाने के दौरान कत्ल किए गए बिक्रमजीत सिंह के परिवार से करीब 15 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत सिंह की मां सुरजीत कौर के पैर छुए और परिवार की बात सुनी।

परिवार को CBI जांच का भरोसा

बिक्रमजीत की बहन ने बताया कि अमित शाह ने परिवार को भरोसा दिया कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिक्रमजीत के मामले की जांच CBI को सौंपी जाएगी। परिवार ने गृहमंत्री के सामने अपनी मांगों से जुड़ा पत्र भी रखा, जिसे शाह अपने साथ ले गए। परिवार के मुताबिक, उन्होंने मां समेत अन्य सदस्यों से भी बातचीत की और कार्रवाई का भरोसा दिया।

नौकरी और आर्थिक मदद का भी आश्वासन

परिवार के एक सदस्य के अनुसार, अमित शाह ने मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। साथ ही नौकरी और आर्थिक मदद की बात भी कही गई। परिवार ने कहा कि गृहमंत्री के आश्वासन से वे संतुष्ट हैं। शाह के घर से निकलने के बाद वह हेलीकॉप्टर से अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए और पुलिस भी गांव से लौट गई।

अब संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

अमित शाह अब संगरूर के दिड़बा स्थित गांव तूर बंजारा जाएंगे। यहां वह गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। गुलजार सिंह ने हरपाल चीमा से सवाल पूछने को लेकर कथित तौर पर परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब कर चुका है।

मानसा में झोटा के परिवार से भी मिलेंगे शाह

इसके बाद अमित शाह मानसा जाएंगे, जहां वह नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के घर पहुंचेंगे। नशे का विरोध करने वाले झोटा की हत्या के मामले में वह एक पार्क में उनके पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात करेंगे। शाह के पंजाब दौरे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परविंदर झोटा हत्याकांड की CBI जांच कराने का ऐलान किया था।

तीनों मामलों पर केंद्र की नजर

बिक्रमजीत सिंह, गुलजार सिंह और परविंदर झोटा से जुड़े तीनों मामलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांग चुका है।

लुधियाना में दशहरा कार्यक्रम में होंगे शामिल

पंजाब दौरे के अंतिम चरण में अमित शाह शाम को लुधियाना के दरेसी ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वह शहर के सबसे बड़े दशहरा मेले में शामिल होंगे और रावण दहन करेंगे। इस तरह उनका पूरा दौरा नशे के खिलाफ लड़ाई, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और दशहरा कार्यक्रम के इर्द-गिर्द केंद्रित है।

Read More:

कंधे में सूजन, फिर भी नहीं मानी हार! भारतीय पैरा-शूटर मनीष नरवाल ने जीता सिल्वर मैडल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments