HomeBreaking Newsमथुरा में जन्माष्टमी पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- ब्रजभूमि को...

मथुरा में जन्माष्टमी पर CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- ब्रजभूमि को अयोध्या-काशी जैसा देंगे भव्य स्वरूप

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद ब्रजवासियों व श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इससे एक दिन पहले CM योगी ने 1,051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे CM योगी

योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम मथुरा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 1,051 करोड़ रुपये की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। साथ ही PM आवास योजना (शहरी) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को 72 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने मथुरा में ही रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें वोटबैंक की राजनीति के कारण मथुरा आने से डरती थीं। उनके मुताबिक अब ब्रज में जवाहर बाग जैसी घटनाओं के बजाय जन्मोत्सव, रंगोत्सव और वैष्णव कुंभ जैसे आयोजन नई ऊर्जा और विश्वास के साथ हो रहे हैं।

आस्था और विकास को लेकर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन और नंदगांव में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सरकार की ओर से उनके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की आस्था श्रीकृष्ण, श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है। इसी दौरान उन्होंने बाबर और औरंगजेब को लेकर भी टिप्पणी की और आरोप लगाया कि उनके अनुयायी समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के भविष्य और शिल्पकारों-कामगारों के हितों के लिए भी चुनौती बन सकते हैं। CM योगी ने श्रीकृष्ण के करीब 5,200 वर्ष पहले इसी स्थल पर प्रकट होने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत पर अनेक आक्रमणों के बावजूद सनातन आस्था समाप्त नहीं हुई। उन्होंने गीता के कर्मयोग का उदाहरण देते हुए कहा कि व्यक्ति को परिणाम की चिंता किए बिना अपने कर्तव्य पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार ब्रजभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसके विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मथुरा-वृंदावन को बताया विकास की तस्वी

CM योगी ने 1528 में विदेशी आक्रांता द्वारा आस्था को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का जिक्र करते हुए कहा कि आज वे आक्रांता इतिहास में समाप्त हो चुके हैं और अयोध्या में मंदिर का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बदलाव से खुश नहीं हैं और अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने योगमाया और विंध्यवासिनी धाम का भी जिक्र किया। CM योगी ने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद ब्रजभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप विकास कर रही है। सरकार का लक्ष्य मथुरा-वृंदावन में भी अयोध्या और काशी की तरह भव्य धार्मिक परिसर विकसित करना है, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा के दौरान परेशानी न हो।

Read More

श्रीनगर एयरपोर्ट पर पोल से भिड़ा IndiGo विमान, टेकऑफ से पहले टला बड़ा हादसा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments