HomeBreaking Newsदिल्ली में 'भारत टेक्स 2026' की आज से शुरुआत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज...

दिल्ली में ‘भारत टेक्स 2026’ की आज से शुरुआत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन

Bharat Tex 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार से चार दिवसीय वैश्विक वस्त्र सम्मेलन एवं प्रदर्शनी भारत टेक्स 2026 का शुभारंभ होगा। वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारत के टेक्सटाइल उद्योग को दुनियाभर में नई पहचान दिलाने के साथ व्यापार, निवेश, तकनीक, नवाचार और निर्यात को बढ़ावा देना है।

20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 14 देशों की कंपनियां और 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, पुर्तगाल, स्पेन, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल समेत कई देशों की भागीदारी रहेगी। इसके UN और EU की भागीदारी भी इस सम्मेलन का हिस्सा होगी।

20 हजार से ज्यादा चीजों की लगेगी प्रदर्शनी

एक्सपो में फाइबर, यार्न, कपड़े, परिधान, फैशन, होम टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल और सहायक उद्योगों से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। करीब 16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में 20 हजार से अधिक टेक्सटाइल चीजों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे दुनियाभर के खरीदारों और उद्योग जगत को भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर की क्षमता देखने को मिलेगी।

1.3 लाख व्यापारी जुटेंगे

चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में सात हजार से ज्यादा खरीदार, 1.3 लाख से ज्यादा व्यापारी और 1600 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। आयोजन के दौरान उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के बीच व्यापक कारोबारी संवाद और नेटवर्किंग पर जोर रहेगा।

हजारों कारोबारी बैठकें और कई समझौते संभव

सम्मेलन के दौरान चार हजार से अधिक कारोबारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा 100 से ज्यादा बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकें भी होंगी। व्यापार, निवेश, तकनीक, सस्टेनेबिलिटी और नए बाजारों तक पहुंच से जुड़े 30 से अधिक MoU पर साइन होने की संभावना जताई गई है।

राज्यों की भी होगी अहम भागीदारी

आयोजन में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रायोजक राज्यों के रूप में शामिल होंगे। वहीं आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल प्रदर्शक राज्यों के रूप में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

निवेशकों के लिए होंगे विशेष सत्र

गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु निवेशकों के लिए विशेष स्टेट इन्वेस्टर कनेक्ट सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों में उद्योग नीति, औद्योगिक ढांचे और अलग-अलग राज्यों में उपलब्ध निवेश अवसरों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन के जरिए भारत के टेक्सटाइल सेक्टर में वैश्विक निवेश आकर्षित करने और नए कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

Read More:

होर्मुज में UAE के तेल टैंकरों पर ईरान ने दागे क्रूज मिसाइल, हमले में 1 भारतीय नाविक की मौत, 8 घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments