Venezuela Earthquake: वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास गुरुवार को लगातार आये 7.5 तीव्रता के 2 शक्तिशाली शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। राजधानी कराकास समेत कई इलाकों से बिल्डिंग्स और दीवारें गिरने की खबरें सामने आई हैं। भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग घरों, दफ्तरों और दूसरी इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है।
पहले और दूसरे भूकंप की तीव्रता
जानकारी के मुताबिक पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन क्षेत्र के पश्चिम में था। इसकी गहराई करीब 22 किलोमीटर बताई गई। इसके कुछ ही समय बाद दूसरा शक्तिशाली झटका महसूस किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
USGS ने बदला आंकड़ा
US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरू में कहा कि पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जिसे बाद में बदलकर 7.2 कर दिया गया। इसका केंद्र कैरेबियन तट पर बसे मोरोन इलाके के पश्चिम में था, जो काराकस से करीब 168 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप की गहराई 22 किलोमीटर थी। USGS ने ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता के और भी बड़े भूकंप की जानकारी दी। दूसरे भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। दोनों भूकंप 40 सेकेंड के भीतर मापे गए।
दूर-दराज के इलाकों तक महसूस हुए झटके
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों के असर ने एक बड़े क्षेत्र को प्रभावित किया। भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली थे कि करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक इमारतों को खाली कराना पड़ा। इससे आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप: 10 हजार मौतों की आशंका, कई इमारतें गिरीं; 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप https://t.co/PPk5TEYxX2 #Earthquake pic.twitter.com/fh4QuX53xt
— CHENA RAM SOHU (@crchoudhary021) June 25, 2026
सरकार पर उठे सवाल
बुधवार देर रात, राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा कि वह देश को संबोधित करने की तैयारी कर रही थीं। भूकंप के तीन घंटे के अंदर देश को संबोधित न करने और उस दौरान सरकार की ओर से किसी के घायल होने या मारे जाने की कोई रिपोर्ट न दिए जाने पर राजनेताओं और वेनेजुएला के लोगों ने रोड्रिग्ज की आलोचना की।
राजधानी कराकास में अफरा-तफरी
वेनेजुएला में आए ये भूकंप एक सदी से भी ज्यादा वक्त में देश में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिने जा रहे हैं। राजधानी कराकास में कई इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद लोग तुरंत बाहर निकल आए। कई स्थानों पर पूरी की पूरी दीवारें ढह गईं और घरों का सामान सड़क से दिखाई देने लगा।
कई इलाकों में दिखे धूल के गुबार
कराकास के कम से कम दो इलाकों में धूल के बड़े गुबार देखे गए। ये वे इलाके हैं जहां आमतौर पर रेस्तरां, दुकानों और अन्य कारोबारों में काफी चहल-पहल रहती है। शुरुआती तस्वीरों और रिपोर्टों ने भारी नुकसान की आशंका को और बढ़ा दिया है, जबकि राहत और बचाव एजेंसियां स्थिति का आकलन करने में जुटी हैं।
Read More:

