HomeBreaking NewsPM मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से की फोन पर बात, चुनावों...

PM मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री से की फोन पर बात, चुनावों में जीत की दी बधाई, ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने में दिया था साथ

India Armenia Relation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान से फोन पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान PM मोदी ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकालने में आर्मेनिया के सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने निकोल पशिनयान को उनकी पार्टी की संसदीय चुनावों में जीत पर बधाई भी दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बातचीत की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निकोल पशिनयान से बात कर उन्हें खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने आर्मेनिया में सफलतापूर्वक चुनाव पूरा होने पर शुभकामनाएं दीं हैं और ईरान में प्रभावित भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग के लिए आर्मेनियाई के आभार जताया है।

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और आर्मेनिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और मानवीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हुई है।

8 जून को भी दी थी बधाई

इससे पहले 8 जून को भी प्रधानमंत्री मोदी ने निकोल पशिनयान को उनकी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन पर बधाई दी थी। उस समय शुरुआती नतीजों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की बड़ी जीत के संकेत मिले थे।

सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी को मिला समर्थन

रिपोर्ट के अनुसार, आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी को लगभग 49.81 प्रतिशत वोट मिले। इस जीत के साथ पार्टी ने देश की राजनीति में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। चुनावी सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर निकोल पशिनयान को शुभकामनाएं दीं।

ईरान संकट में आर्मेनिया की भूमिका की सराहना

पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण हालात के दौरान ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में आर्मेनिया ने अहम सहयोग दिया था। भारत ने इस मानवीय सहायता की विशेष रूप से सराहना की है। दोनों नेताओं की बातचीत को भारत-आर्मेनिया संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है।

सहयोग के नए अवसरों पर नजर

ऐसा माना जा रहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी और निकोल पशिनयान के बीच हुई यह बातचीत दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती दे सकती है। आने वाले समय में रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और क्षेत्रीय सहयोग के नए अवसरों पर भी काम किए जाने की संभावना है।

Read More:

East Delhi: नंद नगरी में बेकाबू बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत देर रात हुआ भीषण हादसा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments