HomeBreaking Newsशादी नहीं करनी थी तो मना कर देती... सिया गोयल और उसके...

शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती… सिया गोयल और उसके प्रेमी के गिरफ्तार होने पर बोले केतन के पिता

महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहगढ़ किले में 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस द्वारा उसकी मंगेतर सिया गोयल और प्रेमी चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद परिवार का दर्द और गुस्सा सामने आया है। केतन के माता-पिता ने इसे एक हत्या बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

“शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती” – केतन के पिता

केतन के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थी तो वह साफ तौर पर इनकार कर सकती थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “अगर सिया को शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, मेरे बेटे को मारने की क्या जरूरत थी?” उन्होंने बताया कि फरवरी में केतन और सिया की सगाई हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी तय थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और भविष्य की योजनाएं भी बनाई जा रही थीं।

बाली ट्रिप भी रह गई अधूरी

परिवार के मुताबिक, 6 जून को केतन और अन्य लोगों के साथ बाली घूमने जाने का कार्यक्रम था, लेकिन एयरपोर्ट पर उसका पासपोर्ट चोरी हो जाने के कारण वह यात्रा नहीं कर सका और वापस लौट आया। पिता का आरोप है कि घटना वाले दिन चेतन चौधरी दोपहिया वाहन से लोहगढ़ किले पहुंचा था। उन्होंने दावा किया कि सिया और चेतन ने मिलकर पहले केतन पर हमला किया और फिर उसे किले की ऊंचाई से नीचे धक्का दे दिया।

पुलिस की जांच की सराहना

परिवार ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने विशेष रूप से पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया। परिजनों के अनुसार, पुलिस ने पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया।

हमने कभी शक नहीं किया – केतन की मां 

केतन की मां ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिया परिवार के साथ घुल-मिल गई थी और कई बार उनके साथ खरीदारी व पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुई थी। उन्होंने कहा, “हमें कभी उस पर शक नहीं हुआ। उसने हमारा भरोसा तोड़ा और लगातार झूठ बोलती रही।” मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के लिए सिया और उसका प्रेमी जिम्मेदार हैं। उन्होंने दोनों आरोपियों के लिए कठोरतम सजा की मांग की।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

केतन के पिता ने राज्य सरकार से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपियों को जल्द और कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में एक संदेश जाए।

Read More

टेस्ला का ऑटोमेटेड मोड पड़ा भारी, घर में घुसी कार, बुजुर्ग महिला की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments