HomeBreaking Newsरिया बनकर की शादी, फिर लूट का खेल...रामपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन...

रिया बनकर की शादी, फिर लूट का खेल…रामपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन यासमीन को किया गिरफ्तार

रामपुर में एक युवक से कथित तौर पर फर्जी नाम और पहचान बताकर शादी करने का मामला सामने आया है। पुलिस(Rampur police) के मुताबिक, बरेली की रहने वाली एक महिला ने खुद को रिया गुप्ता बताकर युवक से शादी की लेकिन बाद में उसकी पहचान यासमीन के रूप में सामने आई। मामले में पुलिस ने महिला समेत उसके दो कथित सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला शादी के नाम पर ठगी की कोशिश से जुड़ा लग रहा है। आरोप है कि महिला शादी के बाद घर से कीमती सामान और जेवर लेकर जाने की योजना बना रही थी लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

खुद ही पुलिस को बुलाया 

मामला तब सामने आया जब महिला ने घर में विवाद शुरू कर दिया और वहां से जाने की कोशिश करने लगी। युवक और उसके परिवार को जब उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, दबाव बढ़ने पर महिला ने अपनी पहचान रिया नहीं बल्कि यासमीन होने की बात बताई।

इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस टीम उसे थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला और उसके कथित साथियों के खिलाफ कार्रवाई की।

एक लाख रुपये लेकर कराई गई थी शादी 

पुलिस के अनुसार, रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले पुनीत कुमार सब्जी का काम करते हैं। उनके पिता का निधन हो चुका है और परिवार में उनकी मां तथा एक भाई रहते हैं। पुनीत की शादी कराने की जिम्मेदारी उनके रिश्तेदारों ने उठाई थी। जानकारी के मुताबिक, पुनीत के मौसा ने शादी के लिए एक व्यक्ति कल्लू से संपर्क किया।

आरोप है कि कल्लू ने उन्हें एक महिला से मिलवाया और शादी कराने के बदले एक लाख रुपये लिए। इसके बाद पुनीत को बरेली ले जाया गया जहां उनकी मुलाकात महिला से कराई गई। महिला ने अपना नाम रिया गुप्ता बताया और पहचान के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। परिवार को जब कोई संदेह नहीं हुआ तो रिश्ता तय हो गया।

घर पर हुई शादी की रस्में 

परिजनों ने बताया कि, महिला को रामपुर लाने के बाद घर पर ही शादी की रस्में पूरी की गईं। अगले दिन धार्मिक परंपराओं के अनुसार अन्य कार्यक्रम भी हुए। हालांकि, कुछ समय बाद परिवार को महिला के व्यवहार में बदलाव महसूस हुआ। पुनीत का आरोप है कि महिला छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगी और घर से जाने की बात कहने लगी। इसी दौरान परिवार को उसकी पहचान को लेकर संदेह हुआ।

पुलिस जांच में सामने आई ये बातें 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला की पहचान बरेली जिले के आंवला क्षेत्र की रहने वाली यासमीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ कथित रूप से जुड़े दो लोगों, राम सिंह और कल्लू को भी मामले में आरोपी बनाया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठगी समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : बिहार में बच्चों को मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments