HomeBreaking Newsबिहार में बच्चों को मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क...

बिहार में बच्चों को मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार के मधुबनी जिले से इजहार-उल-हक को गिरफ्तार किया है। वह पंडौल थाना क्षेत्र का निवासी है और स्थानीय स्तर पर मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने का काम करता था।

पूछताछ और सबूतों के आधार पर हुई कार्रवाई

ATS के मुताबिक, भोपाल से गिरफ्तार मोहम्मद फराज उर्फ खालिद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के दौरान मिले जानकारी के आधार पर इजहार-उल-हक तक पहुंच बनाई गई। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर काम कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।

मोबाइल से मिले आपत्तिजनक सामग्री

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई वीडियो, भाषण और सोशल मीडिया सामग्री मिली है। ATS का दावा है कि इनमें कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी सामग्री और हिंसक वीडियो शामिल हैं। जांचकर्ता यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल युवाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा था या नहीं।

फंडिंग और नेटवर्क विस्तार की जांच

ATS का आरोप है कि इजहार-उल-हक पर धन जुटाने और नेटवर्क के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने का काम करता था। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या वह बिहार में नए लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहा था। उसे मधुबनी के भौआड़ा गांव स्थित एक मस्जिद के पास से हिरासत में लिया गया।

अब तक छह गिरफ्तारियां

इस मामले में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज उर्फ खालिद को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सहारनपुर से नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव, मध्य प्रदेश के धार जिले से हाजी अजहर और हरियाणा के नूंह से शाकिर को गिरफ्तार किया गया। इजहार-उल-हक इस कथित नेटवर्क का छठा गिरफ्तार सदस्य बताया जा रहा है।

Read More

उड़ान भरने के बाद AI एक्सप्रेस विमान में आई तकनीकी खराबी, 18 चक्कर लगाने के बाद कन्नूर में हुई सुरक्षित लैंडिंग

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments