HomeBreaking News'बहुत अच्छा अनुभव मिला...' , एक्टर सुनील शेट्टी ने चार धामयात्रा की...

‘बहुत अच्छा अनुभव मिला…’ , एक्टर सुनील शेट्टी ने चार धामयात्रा की व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ…

उत्तराखंड में पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही देशभर से श्रद्धालुओं का आना जारी है। इस धार्मिक यात्रा में आम लोगों के साथ-साथ कई प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। इसी क्रम में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी(Suniel Shetty) हाल ही में ऋषिकेश पहुंचे जहां उन्होंने यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अपने अनुभव साझा किए।

सुनील शेट्टी ने क्या कहा ?

ऋषिकेश पहुंचकर सुनील शेट्टी ने वहां की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर अक्सर जो नकारात्मक बातें सुनने को मिलती हैं उनका अनुभव उससे बिल्कुल अलग रहा। एक्टर के अनुसार, यात्रा मार्ग पर भीड़ और ट्रैफिक को लेकर जो आशंकाएं जताई जाती हैं वे इस बार काफी हद तक निराधार साबित हो रही हैं।

श्रद्धालुओं से की ये अपील

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पूरे विश्वास के साथ इस यात्रा में शामिल हों। सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। अभिनेता ने विशेष रूप से उत्तराखंड पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि वे 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए हुए हैं।

भीषण गर्मी और बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। सुनील शेट्टी ने अपने अनुभव को यादगार बताते हुए भविष्य में चारधाम के दर्शन करने की इच्छा भी जताई। उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि बेहतर प्रबंधन के चलते यात्रा अब पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होती जा रही है।

यह भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से गुस्से में आए रितेश देशमुख, बाबा धीरेंद्र शास्त्री…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments