HomeBreaking Newsयूपी में मतदाताओं की फाइनल वोटर लिस्ट हुई जारी, ऐसे चेक करें...

यूपी में मतदाताओं की फाइनल वोटर लिस्ट हुई जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

उत्तर प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फाइनल लिस्ट में 2.05 करोड़ वोटर्स के नाम हटाए गए हैं, जबकि ड्राफ्ट लिस्ट की तुलना में 84 लाख नए नाम जोड़े गए हैं।

कुल मतदाताओं की संख्या बढ़ी

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में अब कुल 13,39,84,792 मतदाता हैं। ड्राफ्ट लिस्ट 6 जनवरी में यह संख्या 12,55,56,025 थी। पुरुष-महिला वोटर्स का आंकड़ा फाइनल लिस्ट में पुरुष मतदाता 7,30,71,061 (54.54%), महिला मतदाता 6,09,09,525 (45.46%) और तृतीय लिंग 4,206। ड्राफ्ट सूची में पुरुषों की संख्या 6.88 करोड़ और महिलाओं की संख्या 5.67 करोड़ थी।

ड्राफ्ट से फाइनल तक क्या बदला?

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे, लेकिन दावे और आपत्तियों के बाद 84 लाख नाम दोबारा जोड़े गए। इसके बाद अंतिम सूची में कुल हटाए गए नामों की संख्या घटकर 2.05 करोड़ रह गई।

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

  • सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/ पर जाएं।

  • वेबसाइट पर जाकर राज्य का नाम सर्च करें।

  • यहां अपने राज्य के रूप में Uttar Pradesh को सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद Year Of Revision में 2026 को चुनें।

  • Roll Type में SIR Final Roll – 2026  चुनें।

  • इसके बाद अपना जिला सेलेक्ट करें।

  • फिर Assembly Constituency चुनें।

  • फिर भाषा चुनें

  • सर्च करने के बाद आपके सामने वोटर लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।

  • डाउनलोड और सर्च करें

  • इस PDF को डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं।

अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं मिलता है, तो आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन शिकायत या आवेदन भी कर सकते हैं।

Read More

होर्मुज के ऊपर से बीच हवा में गायब हुआ US का सबसे शक्तिशाली ड्रोन! क्या रच रहा है ईरान कोई बड़ी साजिश? अमेरिका की बढ़ी टेंशन

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments