HomeBreaking Newsअप्रैल 2026 में बैंक बंद रहेंगे 14 दिन, जानें पूरी छुट्टियों की...

अप्रैल 2026 में बैंक बंद रहेंगे 14 दिन, जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

अप्रैल 2026 की शुरुआत में बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। नए वित्त वर्ष के पहले महीने में देशभर के बैंकों में कुल 14 दिन कामकाज बंद रहेगा। इसमें सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय त्योहार भी शामिल हैं। इस वजह से ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले से प्लान करने की सलाह दी जा रही है।

बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल अकाउंट क्लोजिंग के कारण सभी बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।

2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक अवकाश।

5 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी।

11 अप्रैल (शनिवार):महीने का दूसरा शनिवार – बैंक बंद।

12 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

14 अप्रैल (मंगलवार):डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, बैसाखी आदि के मौके पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद।

15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस – अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद।

19 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी।

20 अप्रैल (सोमवार):बसव जयंती / अक्षय तृतीया – बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद।

21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के कारण अगरतला में बैंक बंद।

25 अप्रैल (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार – बैंक बंद।

26 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि शाखाओं में लगातार छुट्टियों के कारण ऑफलाइन बैंकिंग प्रभावित हो सकती है, लेकिन डिजिटल बैंकिंग पूरी तरह से चालू रहेगी। ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे भेजना, बिल भुगतान और नकद निकालना जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। इस वजह से ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अप्रैल महीने के अपने बैंकिंग काम पहले से ही प्लान कर लें।

 

READ MORE: नोएडा में महिला सिपाही ने हेड कॉन्स्टेबल पर यौन शोषण और अपहरण का लगाया आरोप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments