Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsUP News : एक महिला के पीछे दो पतियों की आपस में...

UP News : एक महिला के पीछे दो पतियों की आपस में भिड़ंत, एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में नगर पालिका चौक के पास हुई एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक आपस में भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए जा रहे हैं और बेल्ट से भी हमला किया जा रहा है। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नगर पालिका चौक के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए महिला के पति ने उसे पहचान लिया। इसके बाद उसने महिला के साथ मौजूद युवक से सवाल-जवाब किए और दोनों के साथ घूमने को लेकर नाराजगी जताई।

कहासुनी के बाद चले लात-घूंसे

इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि दोनों युवकों के बीच पहले कहासुनी और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। महिला का कहना था कि जिस युवक के साथ वह मौजूद है, वह भी उसका पति है। इसी बात को लेकर विवाद और गहरा गया और देखते ही देखते दोनों युवक आपस में भिड़ गए।

मारपीट के दौरान दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस झगड़े में महिला के पति के साथ आए एक अन्य युवक ने भी महिला और उसके साथ मौजूद युवक के साथ हाथापाई की।

सड़क पर जमा हुई लोगों की भीड़

घटना के चलते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी राहगीर ने इस पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद झगड़ा शांत कराया, जिसके बाद सभी लोग वहां से चले गए।

फिलहाल इस मामले में न तो मारपीट में शामिल युवकों और महिला की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है और न ही किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को भी अब तक इस घटना को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : US-India ट्रेड डील में क्या-क्या नहीं शामिल ? केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments