HomeCurrent Newsपंजाब-हिमाचल के सभी हवाई अड्डों को खोला गया, भारत-पाक के तनाव के...

पंजाब-हिमाचल के सभी हवाई अड्डों को खोला गया, भारत-पाक के तनाव के कारण किए थे बंद 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने घोषणा की कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर और पश्चिम भारत के उन सभी 32 हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया गया है, जिन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

बता दें कि बीते 9 मई को भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव और सुरक्षा कारणों से सीमावर्ती राज्यों के 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि दोनों देशों के बीच सीजफायर के बाद हालात अब सामान्य हो गए हैं जिसके बाद बंद सभी 32 हवाई अड्डों को तत्काल प्रभाव से नागरिक उड़ानों के लिए खोलने का आदेश जारी किया गया।

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों सहित, जिन 32 एयरपोर्ट्स को फिर से खोला गया है, उनमें शामिल हैं:

पंजाब: अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला, आदमपुर, हलवारा, अंबाला

हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा (गग्गल), कुल्लू-मनाली (भुंतर), शिमला

अन्य प्रमुख एयरपोर्ट्स: जम्मू, श्रीनगर, चंडीगढ़, लेह, हिंडन, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, भुज, अवंतीपोरा, आदि

वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या आधिकारिक चैनलों से जांचें, क्योंकि परिचालन सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है और उड़ानों के समय में बदलाव संभव है। एयरलाइंस ने रद्द हुई उड़ानों के लिए रीशेड्यूलिंग या रिफंड की सुविधा भी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments